नई दिल्ली : मनुष्य अगर कभी भी अपने राहों से भटकता है तो उसे आचार्य चाणक्य के उन नीतियों का पालन जरुर करना चाहिए। जो आचार्य ने अपने चाणक्य नीति नामक पुस्तक में लिखी है। इसमें उन्होंने जीवन के कई पहलुओं का जिक्र किया है।
चाणक्य की नीतियों को अपनाना कठिन होता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने इन्हें अपना लिया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि सपनों को पूरा करने के लिए व्यक्ति के पास किस एक चीज का होना जरूरी है।
चाणक्य कहते हैं कि जब तक तुम दौड़ने का साहस नहीं जुटा पाओगे, तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जीतना हमेशा मुश्किल रहेगा। चाणक्य का अर्थ है कि व्यक्ति को जीवन में कभी भी साहस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। परिस्थिति कैसी भी हो सभी का साहस के साथ सामना करना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति मुश्किलों का सामना साहस के साथ करता है, उसे कभी भी हार नहीं माननी पड़ती है। जो व्यक्ति एक बार साहस का साथ छोड़ देते हैं, उन्हें विजय प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है।