1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chanakya Niti: आसानी से सफलता पाना चाहते हैं तो आज ही अपना लें आचार्य चाणक्य की ये नीति

Chanakya Niti: आसानी से सफलता पाना चाहते हैं तो आज ही अपना लें आचार्य चाणक्य की ये नीति

Chanakya Niti: If you want to get success easily, then adopt this policy of Acharya Chanakya today; आचार्य चाणक्य की इन नीतियों को अपना कर आप बन सकते है सफल मनुष्य। सफलता को आसानी से पाने के लिए अपनाये आचार्य चाणक्य की नीति।

By: Amit ranjan 
Updated:
Chanakya Niti: आसानी से सफलता पाना चाहते हैं तो आज ही अपना लें आचार्य चाणक्य की ये नीति

नई दिल्ली : चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताई गईं सभी बातें अगर आप अपने जीवन में उतार लेते है, तो आप एक सफल मनुष्य बन सकते है। क्योंकि आचार्य चाणक्य के कारण ही चंद्रगुप्त मौर्य एक सम्राट बन सकें और शासन चला सकें। अगर आचार्य चाणक्य नहीं होते तो शायद चंद्रगुप्त मौर्य का भी कोई इतिहास नहीं होता।

आज हम आचार्य चाणक्‍य नीति की उन्हीं नीतियों की बात करेंगे जिनमें सफल होने के राज छिपे हुए हैं। इनको अगर आप अपनी जिंदगी में अपना लें तो कई मुसीबतों से बच जाते हैं और मंजिल तक का सफर भी आसानी से पूरा हो जाता है।

सफल होने के लिए अपना लें ये बातें :-

क्रोध: जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो आज ही नाराज होना छोड़ दें। क्रोध, व्‍यक्ति का विवेक और बुद्धि दोनों ही नष्‍ट कर देता है। इससे उसके टैलेंट का सही उपयोग नहीं हो पाता और वो पीछे रह जाता है।

आलस: आलस करने वाला व्‍यक्ति सोचता ही रह जाता है और कुछ कर नहीं पाता है। धीरे-धीरे उसकी प्रतिभा भी खत्‍म हो जाती है। सफलता पाने के लिए मेहनत जरूरी है और इसका कोई विकल्‍प नहीं होता है।

घमंड: जिस समय व्‍यक्ति अहंकारी हो जाता है, उसी दिन से उसकी उल्‍टी गिनती शुरू हो जाती है। उसकी सफलता या ग्रोथ का ग्राफ नीचे आने लगता है क्‍योंकि यह ऐसी चीज है जिसके कारण व्‍यक्ति का खुद को और लोगों को देखने का नजरिया ही गड़बड़ा जाता है।

लालच: लोभ-लालच करने वाला व्‍यक्ति कभी संतुष्‍ट नहीं होता है और आसानी से अपने लक्ष्‍य से भटक जाता है। साथ ही वह मानसिक कष्‍ट भी उठाता है।

धोखा-झूठ: झूठ बोलने वाले, दूसरों को धोखा देने वाले लोग कभी सफल नहीं होते। यदि सफल हो भी जाएं तो उन्‍हें सम्‍मान नहीं मिलता है।

अनुशासन: अनुशासन के बिना जिंदगी बिखरी हुई होती है। बिना इसके सफलता पाना लगभग असंभव है। अनुशासनहीन व्‍यक्ति समय की कद्र नहीं करता और मुंह की खाता है।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। RNI News इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...