1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बनना चाहते हैं धनवान तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

बनना चाहते हैं धनवान तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

Chankya Niti: व्यक्ति को हमेशा दान-पुण्य करते रहना चाहिए। आप चाहें तो अपनी आय का एक हिस्सा भी गरीबों और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बनना चाहते हैं धनवान तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti Motivation: महान कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने मानव कल्याण से जुड़ी कई जरूरी बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां बेहद ही प्रभावशाली मानी जाती हैं क्योंकि उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर ही नंद वंश का नाश कर, एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। माना जाता है कि अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण कर ले तो उसे अपने जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में पति-पत्नी के रिश्ते, दोस्ती, धर्म, कर्म और धन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है कि उसे इन 5 बातों का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। जानिये कौन-सी हैं वह पांच बातें-

धन संचयन:

चाणक्य जी का मानना है कि भले ही व्यक्ति कितना भी अमीर क्यों ना हो जाए, उसे धन का संचयन हमेशा करना चाहिए। क्योंकि यही बचा हुआ धन बुरे समय में व्यक्ति के काम आता है। चाणक्य जी का मानना है कि बुरा वक्त और बीमारी, व्यक्ति की जिंदगी में कभी भी दस्तक दे सकते हैं।

रहें ऐसी जगह:

चाणक्य जी का मानना है कि व्यक्ति को हमेशा ऐसी जगह पर रहने चाहिए, जहां लगातार उसकी तरक्की होती रहे, शिक्षा और चिकित्सा का सही इंजाम हो और साथ ही जिस इलाके में इज्जतदार लोग रहते हों। क्योंकि ऐसी जगहों पर रहने से व्यक्ति जल्दी मुसीबत में नहीं फंसता।

धन का मोह:

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर व्यक्ति अपने जीवन में धनवान बनना चाहता है तो उसे कभी भी पैसों का लालच नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई बार उसका यह लालच गलत काम करने के लिए प्रेरित करता है।

दान-पुण्य:

चाणक्य जी का कहना है कि व्यक्ति को हमेशा दान-पुण्य करते रहना चाहिए। आप चाहें तो अपनी आय का एक हिस्सा भी गरीबों और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

लक्ष्य करें निर्धारित:

चाणक्य जी बताते हैं कि लक्ष्य हीन व्यक्ति अपनी जिंदगी में कभी सफल नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो अपनी जिंदगी में किसी-ना-किसी लक्ष्य को जरूर निर्धारित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...