1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन ने ई-कारों को दिखाई हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन ने ई-कारों को दिखाई हरी झंडी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन ने ई-कारों को दिखाई हरी झंडी

{ नॉएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन ने ई-कारों को हरी झंडी दिखाई है , प्राधिकरण के अधिकारी अब ई-कारों में सफर करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इस नवगठित कार्यकारिणी का हुआ परिचय।

जिसमें प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन ने ई-कारों को हरी झंडी दिखाते हुए उद्घाटन किया।
जिसमें प्राधिकरण के सभी अधिकारी अब ई- कारों में सफर करेंगे।

ई कार को चार्ज करने के लिए प्राधिकरण कार्यालय परिसर में दो चार्जिंग पॉइंट भी बनवाए गए हैं,
एक बार चार्ज होने पर ई कार 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...