बिहार चुनाव के नतीजे आ गए है जिसमें एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। मुकाबला दिन भर चलता रहा और काफी नजदीकी फाइट लोगों को देखने को मिली ! देर रात तक वोट गिने गए और आख़िरकार बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा दिखाया है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार 243 में से 125 सीटों पर विजयी रहे हैं।
बिहार में एनडीए की जीत के जश्न के लिए भाजपा के मुख्यालय पर कार्यकर्ता जुटे हुए है। इस बीच गिरिराज सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर जीतते हैं चुनाव, गरीबों का आशीर्वाद जो मोदीजी को मिला उसका जादू चला।
Rousing welcome of BJP National President Shri @JPNadda on his arrival at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/PyD7t4s9mh
— BJP (@BJP4India) November 11, 2020
आप को बता दे कि आज बीजेपी मुख्यालय में बिहार की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीयूष गोयल बीजेपी दफ्तर आ चुके है।
BJP National President Shri @JPNadda arrives at party headquarters in New Delhi. https://t.co/BYhPWEz0yj
— BJP (@BJP4India) November 11, 2020
आपको बता दे कि बीजेपी के खाते में 74 सीटें आयी हैं। वहीं एनडीए के अन्य घटक दलों में जेडीयू को 43 वीआईपी को 4 और हम को 4 मिली हैं। इसके अलावा महागठबंधन मे आरजेडी को 76, कांग्रेस को 19 और लेफ्ट को 16 सीटें मिली हैं।
सबसे ज्यादा वोट शेयर 23.1 प्रतिशत आरजेडी को मिला है। कांग्रेस के हिस्से 9.48% गया है और लेफ्ट को 1.48% वोट गया है. एनडीए की बात करें तो बीजेपी ने 19.46%, जेडीयू ने 15.38% वोट पर कब्जा जमाया है।
विधानसभा चुनाव 2020 में जेडीयू को 28, आरजेडी को 5, कांग्रेस को 8, एलजेपी को 1 सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में 21 सीटों का फायदा हुआ है।