Bhopal (Bhopal News in Hindi)

भोपाल मास्टर प्लान मामला: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला, पीसी शर्मा बैठे 31 घंटे के उपवास पर

भोपाल मास्टर प्लान मामला: कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला, पीसी शर्मा बैठे 31 घंटे के उपवास पर

भोपाल में मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं, वहीं विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार पर अवैध कॉलोनियों को बढ़ावा देने और व्यापारियों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, विश्वविद्यालयों की परीक्षा और परिणाम व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, विश्वविद्यालयों की परीक्षा और परिणाम व्यवस्था पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर राज्य के विश्वविद्यालयों में चरमराई परीक्षा व्यवस्था, लेटलतीफी से आने वाले परिणामों और भारी शिक्षक कमी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 17 सरकारी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों और तकनीकी खामियों के कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है, इसलिए सरकार को राजनीतिक बयानों के बजाय समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर और त्वरित मूल्यांकन जैसी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में किया ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ और ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्मारिका व बुकलेट का विमोचन किया, लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा परिवहन सेवा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। इस एक महीने के अभियान के तहत दीपोत्सव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, सेवा यात्रा, 'सेवा सेतु अभियान' के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार और इंदौर में सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी और इसकी विषय-वस्तु व कलाकारों के अभिनय की सराहना की। नीब करौली बाबा के जीवन पर केंद्रित इस फिल्म में आस्था, हनुमान भक्ति, सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संदेश प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिनेता शोभिनव सत्या के अभिनय की विशेष प्रशंसा करते हुए प्रदेशवासियों से फिल्म देखने की अपील की।

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे की जमीन पर रह रहे 50 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व अधिकार देने के लिए 17 सितंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। गांवों में कैंप लगाकर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और पात्र परिवारों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। स्वामित्व मिलने के बाद बैंक ऋण की सुविधा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

मध्यप्रदेश सरकार प्रस्तावित खनिज अन्वेषण नीति-2026 के जरिए खनिज क्षेत्र में निवेश, राजस्व और रोजगार बढ़ाने पर जोर दे रही है। 2030-31 तक खनिज राजस्व को ₹30,000 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, DMF निधि के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने की योजना है।

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वामित्व योजना को लेकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कराया जा चुका है। सरकार 48 लाख से अधिक निजी संपत्तियों और पट्टों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने की तैयारी में है, जिसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं, मंत्री ने सीधी में पटवारी के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी।

मास्टर प्लान लागू कराने के लिए भोपाल में हुआ ‘रन फॉर मास्टर प्लान’, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

मास्टर प्लान लागू कराने के लिए भोपाल में हुआ ‘रन फॉर मास्टर प्लान’, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

भोपाल में मास्टर प्लान लागू कराने की मांग को लेकर ‘रन फॉर मास्टर प्लान’ का आयोजन किया गया। विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में आयोजित मैराथन में युवा, छात्र, व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर और नागरिक शामिल हुए।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भाजपा ने किया मंथन

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर भाजपा ने किया मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रही है। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश टोली की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोपाल में 5,200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली का मुद्दा गरमाया, उमंग सिंघार ने दिया समर्थन

भोपाल में 5,200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली का मुद्दा गरमाया, उमंग सिंघार ने दिया समर्थन

भोपाल में करीब 5,200 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मोबिलाइजर्स की सेवाएं पुनः शुरू करने और मामले की शासन स्तर पर समीक्षा की मांग की है।

सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियां माइक्रो स्तर पर करें पूरी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश

सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियां माइक्रो स्तर पर करें पूरी, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिए निर्देश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ‘सेवा से संकल्प अभियान’ की तैयारियां माइक्रो स्तर पर समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। 11 सितंबर को बैरसिया में जन-कल्याण शिविर आयोजित होगा, जहां सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों के समाधान के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। अधिकारियों को कॉलोनी संबंधी शिकायतों, राजस्व प्रकरणों और फार्मर आईडी से जुड़े लंबित मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई के

रस-अल-ख़ैमा के शासक से CM मोहन यादव की मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा

रस-अल-ख़ैमा के शासक से CM मोहन यादव की मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UAE में AIM Congress के दौरान रस-अल-ख़ैमा के शासक शेख सौद बिन सक़र अल क़ासिमी से मुलाकात की। दोनों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल भी मौजूद रहे।

AIM Congress 2026 में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, रोजगार और निर्यात पर जोर

AIM Congress 2026 में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, रोजगार और निर्यात पर जोर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 में वैश्विक निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने GIS 2027 में शामिल होने का न्योता भी दिया। ODOP-GI उत्पादों की प्रदर्शनी और अरब देशों के साथ व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा के साथ कृषि उत्पादों को UAE के बाजार तक पहुंचाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति Taye Atske Selassie से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। CM ने इथियोपिया के राष्ट्रपति को Global Investors Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया और मध्यप्रदेश के औद्योगिक अवसरों से अवगत कराया। दोनों नेताओं ने भारत-इथियोपिया आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ाने पर भी विचार किया।