1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

उपचुनाव में 7 में से 3 सीटों पर BJP का परचम, पुथुपल्ली में कांग्रेस, घोसी में सपा की जीत

उपचुनाव में 7 में से 3 सीटों पर BJP का परचम, पुथुपल्ली में कांग्रेस, घोसी में सपा की जीत

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल की पुथुपल्ली और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने त्रिपुरा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी बीजेपी बचाने में कामयाब रही। केरल में कांग्रेस ने जीत

पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे बाइडेन, दोनों नेताओं के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे बाइडेन, दोनों नेताओं के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को डिनर पर निमंत्रण दिया है। दोनों नेताओं की मुलाकात आज शाम को 7.30 बजे लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम मोदी के आवास पर होगी। इससे 3 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी के राजकीय दौरे के दौरान जो बाइडेन ने उनके लिए व्हाइट हाउस में खास डिनर का आयोजन किया था। बता दें

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, आम लोगों के लिए खुले रहेंगे मेट्रो स्टेशन

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, आम लोगों के लिए खुले रहेंगे मेट्रो स्टेशन

G20 सम्मलेन को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली को सजाने और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नई दिल्ली जिले में रहने वाले और काम करने वाले अधिकांश लोगों के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को आज रात 9 बजे से रविवार आधी रात तक दिल्ली में प्रवेश

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अयोध्या के विकास पर हुई चर्चा

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अयोध्या के विकास पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ राममंदिर के निर्माण का काम देख रही पूरी टीम के साथ पीएम मोदी से मिले। मुख्यमंत्री और उनके साथ पहुंची टीम ने पीएम मोदी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के अब तक के काम के बारे में अवगत कराया। प्रधानमंत्री के साथ योगी की ये मुलाक़ात दो घंटे

‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बीजेपी ने किया पलटवार

‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बीजेपी ने किया पलटवार

राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान डिनर के लिए राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र पर विवाद छिड़ गया है। निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। इस निमंत्रण पत्र पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूछा है कि कांग्रेस को भारत नाम से

राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज, पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की बड़ी बैठक जल्द

राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज, पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की बड़ी बैठक जल्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बीच एक बड़ी बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मंगलवार शाम हो सकती है। जिसमें राम मंदिर के उद्धाटन और उससे जुड़े खास तथ्यों पर इस मुलाकात में चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर विचार विमर्श के लिए बीते 24 अगस्त को जिला

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भारत में G20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही है। दिल्ली में 9 सितंबर और 10 सितंबर को G20 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में G20 समूह के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक विस्तृत एडवाइजारी जारी की है। सम्मेलन के लिए नवनिर्मित भारत मंडपम सम्मेलन केंद्र को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। ऐसे

विदेशी मेहमानों पर छाप छोड़ने को दिल्ली तैयार, नए रंगरूप में दिखी राजधानी

विदेशी मेहमानों पर छाप छोड़ने को दिल्ली तैयार, नए रंगरूप में दिखी राजधानी

जी-20 समिट को लेकर पूरी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, राजधानी को नया रंगरूप दिया जा रहा है। शहर की सड़कों से लेकर चौराहे तक को सजाया जा रहा है। दिल्ली में सड़कों पर लाइटिंग की वजह से रात को शहर अलग ही चमक रहा है। समिट के दौरान 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि राजधानी में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दिल्ली उन पर

चंद्र मिशन के बाद अब सूर्य मिशन की तैयारी, 2 सितंबर को लॉन्च होगा ‘आदित्य L1’

चंद्र मिशन के बाद अब सूर्य मिशन की तैयारी, 2 सितंबर को लॉन्च होगा ‘आदित्य L1’

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग की सफलता के बाद सूर्य मिशन यानि ‘आदित्य L1’ की लॉन्चिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर इसरो ने कहा कि हम मिशन की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि सूर्य पर रहस्यों का अध्ययन करने के लिए नए मिशन आदित्य-एल1 पर अपडेट देते हुए इसरो ने कहा कि लॉन्च रिहर्सल और रॉकेट की आंतरिक जांच

चंद्रयान-3 ने सुलझाया बड़ा रहस्य, चांद पर मिला ऑक्सीजन

चंद्रयान-3 ने सुलझाया बड़ा रहस्य, चांद पर मिला ऑक्सीजन

चंद्रयान-3 ने चांद पर एक बड़े रहस्य को सुलझाया है। चांद पर ऑक्सीजन और सल्फर मिल जाने के बाद अब हाइड्रोजन की तलाश जारी है। इसरो ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक एल्यूमीनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की मौजूदगी का भी पता चला है। अब चांद की सतह पर हाइड्रोजन की तलाश जारी है।

चीन ने अपने नक्शे पर दिखाया अरुणाचल प्रदेश, भारत ने दिया दो टूक जवाब

चीन ने अपने नक्शे पर दिखाया अरुणाचल प्रदेश, भारत ने दिया दो टूक जवाब

अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने वाले चीनी मैप को लेकर भारत सरकार ने दो टूक जवाब दिया है। चीन की इस नापाक हरकत पर जी-20 समिट से पहले भारत सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन डैगन अपनी फ्रस्टेशन में ऐसा प्रोपैगेंडा फैला रहा है। बता दें कि चीन ने बीते दिन आधिकारिक तौर पर अपने ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण को जारी

ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग, यूपी के 10 तीर्थयात्रियों की मौत

ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग, यूपी के 10 तीर्थयात्रियों की मौत

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में उत्तर प्रदेश के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में यूपी के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। जिसे 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के लिए रवाना

हरिवंश को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह, जेडीयू-बीजेपी में विवाद शुरू

हरिवंश को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं मिली जगह, जेडीयू-बीजेपी में विवाद शुरू

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। लेकिन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को इस टीम में जगह नहीं मिलने से विवाद शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हरिवंश पर तंज कसते हुए ठीकरा पीएम मोदी पर फोड़ा है। वहीं बीजेपी ने इसे जेडीयू का अंदरुनी मामला बताते हुए कहा कि इस मामले में बीजेपी और पीएम मोदी का नाम घसीटना हास्यास्पद

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने शुरू किया काम, मिशन की लाइफ एक चंद्र दिवस

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने शुरू किया काम, मिशन की लाइफ एक चंद्र दिवस

भारत का चंद्रयान-3 चांद के 70 डिग्री दक्षिण में उतरा है। यह चंद्रमा पर ऐसी जगह में उतरा है जहां छाया रहती है और पानी स्थायी तौर पर रह सकता है। इसलिए खोज की संभावना बहुत अधिक हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 के लैंडर और विक्रम को लेकर जानकारी दी है। इसरो के अनुसार लैंडर और रोवर का मिशन की लाइफ एक चंद्र दिवस है। यह धरती के

शिवराज कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव मंजूर, नक्सली आत्मसमर्पण नीति स्वीकृत

शिवराज कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव मंजूर, नक्सली आत्मसमर्पण नीति स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शिवराज कैबिनेट के निर्णयों के बारे में जानकारी दी। सारंग ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में जिला पंचायत और जनपद सदस्यों का मानदेय बढाने समेत नक्सली आत्मसमर्पण नीति को भी स्वीकृति दी है। इसके अलावा कई अहम प्रतावों