1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA: जेपी नड्डा की वडोदरा में रैली, कहा- कांग्रेस आज भी करती है वोट बैंक की राजनीति

CAA: जेपी नड्डा की वडोदरा में रैली, कहा- कांग्रेस आज भी करती है वोट बैंक की राजनीति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: जेपी नड्डा की वडोदरा में रैली, कहा- कांग्रेस आज भी करती है वोट बैंक की राजनीति

नागरिकता कानून को लेकर बीजेपी लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए देश के कई राज्यों में रैली कर रही है। आज गुजरात के वडोदरा में ‘सीएए जन जागरण अभियान’ में जेपी नड्डा ने कहा कि, आज जो भारत की जनता का हमें साथ मिला ये देश की तकदीर और तस्वीर को बदलने के लिए मिला।

जेपी नड्डा ने घेरा कांग्रेस को, कहा- आज भी तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार ने धारा 370 को धाराशाही कर दिया। भारत की संसद से पास 106 कानूनों में भ्रष्टाचार विरोधी कानून भी आता है, जो जम्मू कश्मीर की धरती पर लागू नहीं था। वहां के नेताओं की कोई जवाबदेही नहीं थी।

अब ये कानून जम्मू कश्मीर की धरती पर भी लग गया है। तीन तलाक के फैसले से हमारे कांग्रेस भाइयों को तकलीफ होती है। वो आज भी वोट बैंक की राजनीति करते हैं, वो आज भी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

अगर हम सती प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा समाप्त कर सकते है, अगर हम महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार दे सकते हैं, तो ये मोदी जी की इच्छा शक्ति है जिन्होंने मुस्लिम बहनों पर लटकी हुई इस तीन तलाक की तलवार को समाप्त कर दिया।

नागरिकता कानून पर कांग्रेस कर रही राजनीति

रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून पर आज विपक्ष ने हाहाकार मचा रखा है। कांग्रेस के नेतृत्व में इसमें विरोध की राजनीति चल रही है। कई राजनीतिक पार्टियां विरोध के स्वर लेकर चाह रहीं है कि देश में अस्थिरता का वातावरण बनाया जाए।

देश में जब धर्म के आधार पर विभाजन हुआ तो उसके बाद नेहरू-लियाकत समझौता हुआ। जिसमें तय हुआ कि दोनों देशों में अल्पसंख्यकों का संरक्षण करना दोनों देशों की जिम्मेदारी है। लेकिन ये समझौता कागजों में रह गया। जमीन पर नहीं उतर पाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...