बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टु डोर कैंपेन की शुरूआत की है। इस कैंपेन के जरिए बीजेपी लोगों को नागरिकता कानून के बारे में बता रही है लोगों को जागरूक रही है। इसका नेतृत्व खुद गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस अभियान के तहत अमित शाह दिल्ली के लाजपत नगर से शुरूआत की है औऱ उन्हें सीएए से जुड़ी किताब भी सौंपी है।
गृहमंत्री अमित शाह के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और वीके सिंह गाजियाबाद में लोगों घरों में पहुंचकर किताबें बांटी। इसके बाद अमित शाह अमर कॉलोनी में अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों से भी मिले और उन्हें भी सीएए के बारे में बताया। इस सिलसिले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के जस्टिस (रिटा.) खेमकरण एवं डॉ. सुधीर श्रीवास्तव के घर पहुंचे औऱ इससे संबंधित एक पुस्तक भेंट की।
आपको बता दें कि
नागरिकता कानून संशोधन को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और
प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस प्रदर्शन में हर
वर्ग के लोग शामिल हुए, प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर पथराव की घटनाएं भी सामने
आई। इसके बाद पीएम मोदी ने खुद एक रैली कर लोगों से अपील की कि आप चाहें तो उनके खिलाफ
नारेबाजी कर सकते हैं लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाए।