1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गुजरात में CAA पर बोले शाह, कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं

गुजरात में CAA पर बोले शाह, कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुजरात में CAA पर बोले शाह, कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं

गुजरात के गांधीनगर में विश्वास और साइबर अश्वस्त परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अधिक से अधिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए अपराधों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही विपक्ष पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष झूठ फैला रहा है।

अमित शाह ने कहा कि, इस कानून का मकसद लोगों को नागरिकता देना है न कि नागरिकता छीनना है। उन्होंने आगे कहा कि, विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ ने देश में अराजकता फैला दी है। इस नए कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए केंद्रिय गृह मंत्री ने कहा कि वो लोगों के घर-घर जकर इस नए कानून के प्रावधानों के बारे में समझाएं। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, उनके पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सीएए के बारे में झूठ और भ्रम फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। और इसके कारण पूरे देश में अराजकता फैल गई है।

अमित शाह ने कहा कि, इस कानून का लक्ष्य तीन पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में परेशान किए जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। उन्होंने कहा कि हमारे पास लोगों को सच समझाने की ताकत है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस कानून के होने वाले लाभ के बारे में बताएं।

अमित शाह आज गुजरात तकनीकी विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह कई और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गृह मंत्री शुक्रवार रात ही गुजरात पहुंच गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...