1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बड़ागांव के पास बस हादसा, एक यात्री की मौत, 15 से ज्यादा घायल

बड़ागांव के पास बस हादसा, एक यात्री की मौत, 15 से ज्यादा घायल

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

By: Naredra 
Updated:
बड़ागांव के पास बस हादसा, एक यात्री की मौत, 15 से ज्यादा घायल

आगर मालवा जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ है, जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से तीन गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुसनेर से कुरावर जा रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर बड़ागांव के समीप पलट गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

आगर मालवा से संवाददाता धीरप हांडा की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...