1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आयेगी श्रीदेवी की एक और बेटी, लेकिन फंसा पेंच

जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आयेगी श्रीदेवी की एक और बेटी, लेकिन फंसा पेंच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आयेगी श्रीदेवी की एक और बेटी, लेकिन फंसा पेंच

नई दिल्ली : दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी अदाकारी और स्टाइल से बॉलीवुड में एक नाम कमा चुकी हैं। अब जाह्नवी कपूर की छोटी बहन ख़ुशी कपूर भी बॉलीवुड में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बोनी कपूर ने खुद बताया कि उनकी छोटी बेटी खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रही है। बोनी कपूर ने कहा, “लेकिन मेरी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च में अभी थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि पहले वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में एक्टिंग का एक साल का कोर्स पूरा करेंगी और इसके बाद ही फिल्मों में काम करेंगी. उम्मीद है कि 2022 में खुशी किसी फिल्म के लिए काम शुरू कर दें.”

जब एक मीडिया चैनल ने बोनी कपूर से पूछा कि वे खुद बॉलीवुड निर्माता है बावजूद इसके क्या वे ख़ुशी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। जिसका जवाब देते हुए बोनी ने कहा, “खुशी के लिए मैं कोई फिल्म बनाऊंगा या नहीं बनाऊंगा या फिर उसे कोई और लॉन्च करेगा, इस बारे में कुछ भी कहना बेहद जल्दबाजी होगी।”

आपको बता दें, बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर को उनके पिता बोनी कपूर ने नहीं बल्कि करण जौहर ने फिल्म ‘धड़क’ से लांच किया था। जब इसी विषय में बोनी कपूर से पूछा गया कि क्या ख़ुशी को करण जौहर लांच करेंगे, तब उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...