आज हम बात करेगें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का स्थान सबसे ऊपर है और यह स्थान उन्हें यूं ही हासिल नहीं हुआ है।
https://www.instagram.com/p/CF6b85nBuqg/
उन्होंने अपनी फिल्मों से साबित किया है कि वो एक्टिंग के किंग हैं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्मों के हर जोनर में ऐसी एक्टिंग की है, जो आज के जूनियर एक्टर्स के लिए मिसाल है।
https://www.instagram.com/p/CGA2Ksmh1V5/
अमिताभ की फिल्मों की लिस्ट में ड्रामा फिल्मों की भी कमी नहीं है। अमिताभ ने इस जॉनर में भी उतनी ही शानदार फिल्में की हैं, जितनी उन्होंने एक्शन फिल्में की थीं।
https://www.instagram.com/p/CF2kVVPBsNC/
वे कभी बागबान में लाचार बाप बने, तो कभी पा में हंसता हुआ बच्चा। इस जोनर की फिल्म में भी सूर्यवंशम, सिलसिला, मजबूर और सौदागर जैसी कई फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी और इन फिल्मों के जरिए अमिताभ बच्चन सीरियस एक्टर के रुप में उभरे।
https://www.instagram.com/p/CFu3SDshqYc/
ऐसा नहीं है कि अमिताभ बच्चन ने सिर्फ एक्शन और ड्रामा फिल्मों से लोगों का एटरटेनमेंट किया, जबकि उन्होंने कॉमेडी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया भी है।
https://www.instagram.com/p/CFaVL47BUad/
इसकी शुरुआत बॉम्बे टू गोवा से हुई और उसके बाद उन्होंने चुपके-चुपके से लेकर बडे मियां-छोटे मियां, बंटी और बबली, भूतनाथ और बूढ़ा होगा तेरा बाप जैसी कॉमेडी फिल्में भी की।
https://www.instagram.com/p/CFQMIG7hcD9/
अमिताभ बच्चन के हर जोनर की फिल्मों में नाम कमाने के बाद यह साबित हो गया कि अमिताभ ने 70 के दशक से लेकर अभी तक कई जोनर की फिल्में की और आज उन फिल्मों की कामयाबी ने उन्हें सदी का महानायक बना दिया है।