कोरोना वायरस के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Unite To Fight Corona कैंपेन शुरू किया है, जिसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का भारी समर्थन मिल रहा है। सलमान ख़ान समेत कई सेलेब्स ने इस कैंपेन के तहत ट्वीट करके सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने की अपील की है।
Bhaiyo, beheno aur mitron
In difficult times mein, only do three things:
6ft ka distance, mask peheno & wash & sanitise ur hands.
Let's implement PM Modi's – Jan andolan against covid
Come on buck up india!
Jai hind!! @narendramodi @pmoindia @MIB_india #UniteToFightCorona— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 8, 2020
कोरोना वायरस पैनडेमिक ने साल 2020 में बहुत तगड़ा झटका दिया है। फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। कई लोग बेरोज़गार हो गये। शुरू से ही सभी सेलेब्रिटीज़ कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियानों का हिस्सा बनते रहे हैं।
अब एक बार फिर पीएम की अपील पर बॉलीवुड इस अभियान से जुड़ा है। गुरुवार को कई सेलेब्स ने पीएम के ट्वीट को रीट्वीट करके अपना समर्थन जताया। पीएम मोदी के ट्वीट में कहा गया है कि जब तक कोरोना की दवाई का इंतज़ाम नहीं हो जाता, तब तक ढिलाई नहीं बरतनी होगी।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1314093860629299202?s=20
सलमान ख़ान ने लिखा- भाइयों, बहनों और मित्रों। इस मुश्किल वक़्त में, सिर्फ़ तीन चीज़ें कीजिए- 6 फुट की दूरी, मास्क पहनो और हाथों को धोकर सैनिटाइज़ करो। आइए, पीएम मोदी के कोविड के ख़िलाफ़ जन आंदोलन को लागू करें।
Let us #Unite2FightCorona!
Let us always remember:
Wear a mask.
Wash hands.
Follow social distancing.
Practice ‘Do Gaj Ki Doori.’
Together, we will succeed.
Together, we will win against COVID-19. pic.twitter.com/x5bymQpqjx
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
कंगना रनोट ने पीएम के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- दुनियाभर में फैले हुए कोरोना संकट के नुक़सान हो सकते हैं, लेकिन इससे हम लोगों के एक होने की सम्भावना भी हो गयी है। आइए, एकजुट होकर कोरोना से लड़ने का प्रण करें। ट
The three weapons to stay safe – wear a mask, wash your hands, and maintain social distancing. Let’s join the PM’s call for the fight against Covid, and keep ourselves and our families safe. #Unite2FightCorona! https://t.co/RYV8PZF2D2
— Rakul Singh (@Rakulpreet) October 8, 2020
रकुलप्रीत ने लिखा- सुरक्षित रहने के लिए तीन हथियार हैं- मास्क पहनना, हाथों को धोना और सामाजिक दूरी बनाना। आइए, कोविड से लड़ाई में पीएम का साथ दें और ख़ुद को और अपने परिवारों को सुरक्षित रखें।