बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
बीते दिन आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का रिसेप्शन था, जिसमें भारती सिंह से लेकर गोविंदा और उनका पूरा परिवार शामिल था। रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रिसेप्शन से जुड़े इस वीडियो में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल जोड़ी भी कमाल की लग रही है। वीडियो में जहां एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल रेड कलर के गाउन में नजर आ रही हैं तो वहीं आदित्य नारायण ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं।
रिसेप्शन के बीच दोनों रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका अंदाज वाकई जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि आदित्य नारायण की बारात की तस्वीरें और वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक वीडियो में तो आदित्य नारायण बारात में अपने मम्मी पापा के साथ डांस करते हुए भी नजर आए थे।
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक साथ फिल्म शापित में भी नजर आ चुके हैं। आदित्य ने श्वेता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि दोनों की मुलाकात 12 साल पहले हुई थी और वह दोनों करीब 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।