बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी बयानबाजी को लेकर छाई हुई हैं। किसान आंदोलन पर अपने बयान के बाद वह पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारों के निशाने पर आ गई हैं।
इस बीच एक्ट्रेस ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के सेट से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1335078803064799233?s=20
कंगना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं हुई हैं, कंगना और दिलजीत दोसांझ की लड़ाई पूरे देश ने देखी। दरअसल किसान अंदोलन को लेकर कंगना सबके निशाने पर आ गई है और उनपर कई सारे केस हो गए हैं।
लेकिन लगता है कंगना को इन बातों से कोई खास फर्क पड़ नहीं रहा है तभी तो एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में मस्त है। इस बीच एक्ट्रेस ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने जयललिता पर बन रही फिल्म थलाइवी के सेट से कुछ फोटोज शेयर की है।
कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें शेयर की है दिसमें वो सफेद साड़ी और माथे पर बिंदी लगाई हुई है ठीक उसी तरह जैसे जयललिता का लुक था। कंगना ने पूर्व सीएम जयललिता का लुक बहुत अच्छे से कैरी किया है। कंगना शानदार नजर आ रही हैं, फिल्म के सेट से एक और तस्वीर में कंगना स्कूल के बच्चों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।