1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड की देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर,कैप्शन में लिखा- चश्मे बद्दूर…बुरी नजर वाले दूर रहें

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर,कैप्शन में लिखा- चश्मे बद्दूर…बुरी नजर वाले दूर रहें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर,कैप्शन में लिखा- चश्मे बद्दूर…बुरी नजर वाले दूर रहें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज से भारतीय सिनेमा के साथ-साथ हॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं और हमेशा अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CFXVrzWn_cN/

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह व्हाइट ड्रेस पहनकर स्टाइलिश गॉगल्स में नजर आ रही हैं इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- चश्मे बद्दूर…बुरी नजर वाले दूर रहें।

प्रियंका चोपड़ा  के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया गया है। और अब तक इस फोटो पर 11 लाख 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं और इस खास मौके पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विश करने में पीछे कैसे रह सकती हैं। प्रियंका ने बेहद खास अंदाज में करीना को विश करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर करीना के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...