1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मोनालिसा का डांस तड़का,गजब अंदाज से फैंस को किया खुश

मोनालिसा का डांस तड़का,गजब अंदाज से फैंस को किया खुश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोनालिसा का डांस तड़का,गजब अंदाज से फैंस को किया खुश

भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल्स में जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं। वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। मोनालिसा कई बार अपने डांस वीडियो भी शेयर करती हैं, जो अक्सर चर्चा में रहते हैं।

आपको बता दे की भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आलिया भट्ट के फेमस सॉन्ग लड़की ब्युटीफुल कर गई चुलपर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं।

मोनालिसा का अंदाज इसमें देखने लायक है। इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में मोनालिसा  के डांस स्टेप और एक्सप्रेशंस की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही उनकी अदाएं भी जबरदस्त लग रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा के इस वीडियो को एक दिन पहले ही शेयर किया गया है और अब तक इसे  43हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

आपको बता दे कि लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और इस वीडियो पर हजारों से ज्यादा कमेंट और लाइक्स आ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...