मुंबई : देश के गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) के लिए हर आम और खास अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं, जिसे लेकर कोई कार्यक्रम का आयोजन कर रहा हैं तो कोई रंगारंग कार्यक्रम का। वहीं दूसरी तरफ संगीत जगत से कुछ कलाकारों ने कुछ ऐसा किया हैं, जिसे देखकर हर कोई उसे बार-बार देखना चाह रहा है। देखना चाहे भी क्यों ना, क्योंकि इस धुन में अपना जो राष्ट्रगान है, जो सुनने में काफी मनमोहक लग रहा है।
बता दें कि इस सिंगर ग्रुप ने मिलकर कुछ जानवरों की आवाज से ‘सारे जहां से अच्छा’ (Saare Jahaan Se Achha) के एक नए वर्जन को तैयार किया है। जिसमें मोर, हाथी, बंदर, शेर और चिम्पैंजी जैसे जानवरों और पक्षियों की आवाज से गाने को तैयार किया है।
View this post on Instagram
लेकिन ये आवाज असली नहीं है बल्कि इन्हें ग्रुप ने खुद तैयार किया है। बता दें कि रागा ट्रिप्पिन एक भारतीय कप्पेला समूह है, जो बिना किसी इंस्ट्रमेंट के म्यूजिक तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
इस ग्रुप ने मिलकर मोर, हाथी, बंदर, शेर और चिम्पैंजी जैसे जानवरों और पक्षियों की आवाज से गाने को तैयार किया है, लेकिन ये आवाज असली नहीं है बल्कि इन्हें ग्रुप ने खुद तैयार किया है। और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।