1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने किया समर्थन, कही ये बता, पढ़ें

किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने किया समर्थन, कही ये बता, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने किया समर्थन, कही ये बता, पढ़ें

केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन किसान बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन 26 नवंबर से शुरू हुआ, जो कि अभी तक चालू है। इस बीच कई पंजाबी कलाकारों ने खुलकर किसानों का समर्थन किया।

इतना ही नहीं इन कलाकारों ने बॉलीवुड हस्तियों पर भी चुप्पी साधे रखने के लिए निशाना साधा। पंजाबी इंडस्ट्री के सामने आने के बाद अब बॉलीवुड से भी किसानों के हक के लिए हाथ उठने लगी हैं।

सोनम कपूर रितेश देशमुख, हंसल मेहता जैसी कई हस्तियों ने अब खुलकर किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा सामने आए हैं।

वहीं, आनंद ने भी किसान आंदोलन की एक तस्वीर शेयर करते हुए किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। हालांकि, उन्होंने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है।

वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को लेकर लंबे समय से लोगों के निशाने पर आ रहे भाजपा के नेता, गुरदासपुर पंजाब से सांसद और बॉलीवुड स्टार सन्‍नी देओल ने भी अब अपनी तरफ से इस आंदोलन को लेकर बयान दिया है।

सन्नी देओल ने इस मामले पर कहा कि वह किसानों और अपनी सरकार के साथ हैं। सनी देओल ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी भाजपा, सरकार और किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

उन्‍होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। सनी देओल ने अपने टि्वटर हैंडल पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर अपने बयान का स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसके साथ ही सनी देओल ने किसान प्रदर्शन के बीच दुनिया के देशों के नेताओं के द्वारा की जा रही टिप्‍पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्‍हें इससे बचने की जरूरत है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...