1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा-”किसान हैं तो हिंदुस्तान है

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा-”किसान हैं तो हिंदुस्तान है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, कहा-”किसान हैं तो हिंदुस्तान है

देश में किसान आंदोलन की आग और भड़कती जा रही है। आज किसानों को धरने पर बैठे हुए 12 दिन हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार के साथ उनकी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच बुधवार यानी 9 दिसंबर को एक और दौर की बातचीत होनी है, पर उससे पहले ही किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा कर दी है।

एक तरफ जहां कई राजनीतिक पार्टी इस भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। वहीं, अब किसानों का समर्थन करने वाले फिल्मी कलाकारों ने भी भारत बंद को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इसके पहले भी सोनू सूद ने अन्नदाताओं के समर्थन में एक और ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सोनू ने लिखा था, ”किसान हैं तो हिंदुस्तान है.” सोनू के इस ट्वीट पर यूजर्स ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा का मजाक उड़ाया और कंगना की आलोचना की।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच शनिवार को विज्ञान भवन में हुई पांचवें दौर की बातचीत हुई जो कि बेनतीजा रही। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बातचीत से कोई हल निकलेगा लेकिन अफसोस मामला नहीं सुलझा।

पांचवें दौर की बातचीत में भी किसान तीनों कानून वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। सरकार का कहना है कि सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करेगी, लेकिन MSP और मंडी पर लिखित आश्वासन देने को तैयार है। अब दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की बातचीत 9 दिसंबर को होगी। वहीं 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...