1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली, कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां

भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली, कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली, कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां

देहरादून:  महापौर सुनील उनियाल गामा और भाजपा विधायकों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला का स्वागत कर युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

भाजयुमो के नए अध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट से कनक चौक घंटाघर दर्शन लाल चौक होते हुए भाजपा महानगर कार्यालय तक निकाली।

युवा मोर्चा की इस रैली के दौरान जाम की समस्या भी रही। साथ ही कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन किया।

रैली के बाद कार्यालय पर अभिनंदन कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर के विधायक, युवा मोर्चा प्रभारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान सभी ने भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...