1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार के भाजपा मंत्री विनोद कुमार सिंह का हुआ निधन, राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

बिहार के भाजपा मंत्री विनोद कुमार सिंह का हुआ निधन, राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार के भाजपा मंत्री विनोद कुमार सिंह का हुआ निधन, राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह का दिल्ली में इलाजे के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। विनोद कुमार सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे लेकिन वो कोरोना से पूरी तरह रिकवर कर चुके थे। इसके बाद उनका ब्रेन हैमरेज का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

पीएम मोदी ने विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। वे गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

राजनाथ सिंह ने विनोद कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता श्री विनोद कुमार सिंह का निधन बेहद दुखद है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा।भाजपा की रीति नीति को आम जनता तक पहुँचाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।ॐ शान्ति!

 

भाजपा के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर भी विनोद कुमार सिंह की मौत पर दुःख जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है बिहार सरकार में मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह जी की मृत्यु से हम सभी दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे, यही प्रार्थना है।

आप को बता दे कि विनोद कुमार सिंह बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।और कुछ ही दिनों बाद ब्रेन हैमरेज हुआ था। इलाज के लिए उन्हें 16 अगस्त को पटना से एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था।

मेदांता में उनका लगातार इलाज चल रहा था लेकिन कोमा में जाने के बाद विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...