1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस: विकास गुप्ता और अर्शी खान एक बार फिर झड़प, अर्शी खान ने कहा विकास मिला है सीक्रेट टास्क

बिग बॉस: विकास गुप्ता और अर्शी खान एक बार फिर झड़प, अर्शी खान ने कहा विकास मिला है सीक्रेट टास्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस: विकास गुप्ता और अर्शी खान एक बार फिर झड़प, अर्शी खान ने कहा विकास मिला है सीक्रेट टास्क

बिग बॉस सीजन 14 में निक्की तंबोली का सफर भी खत्म हो गया है। एंटरटेनिंग और जानदार गेम दिखाने के बाद निक्की को कम वोटों की वजह से बिग बॉस से बाहर होना पड़ा है।

वही अब विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच लड़ाई एक बार फिर देखने को मिल रही है। बिग बॉस अर्शी खान जब से बिग बॉस के घर में चैलेंजर के तौर पर आई है। वह लगातार विकास गुप्ता पर निशाना साध रही है।  इन दोनों के अलावा कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी राखी सावंत और राहुल महाजन भी घर में बतौर चैलेंजर्स आए हुए हैं।

 

कलर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमों में यह सब कुछ होते देखा जा सकता हैl विकास गुप्ता घर में आने से पहले तीन चुनौतियों को स्वीकार कर चुके हैं। इसमें यह है कि वह 1 हफ्ते तक सभी घरवालों को रात भर जगाएंगे और महीने का राशन 1 सप्ताह में खत्म करवाएंगे।

जबसे अर्शी खान घर में आई है। वह एजाज खान को बता रही है कि विकास गुप्ता के पास कोई सीक्रेट टास्क है।  इसमें 1 महीने का राशन 1 सप्ताह में खत्म करने की योजना भी है।

विकास गुप्ता से एजाज खान पूछते है, ‘अर्शी ऐसा क्यों बोल रही है कि आप राशन खत्म कराने आए हो।’ इस पर अर्शी खान कहती है, ‘लिखकर रख लो, आप यह पक्का कोई टास्क कर रहा है। नस नस से वाकिफ हूं इस बंदे की।’ अर्शी विकास गुप्ता से कहती है, ‘दूर रहो मेरे पास मत आओ’ इसपर विकास अर्शी खान से कहते है, ‘बदतमीजी बहुत ज्यादा हो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...