1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस ने घर वालों को दी सजा, खाने का पूरा सामान लिया अपने कब्जे में…

बिग बॉस ने घर वालों को दी सजा, खाने का पूरा सामान लिया अपने कब्जे में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस ने घर वालों को दी सजा, खाने का पूरा सामान लिया अपने कब्जे में…

सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में अब एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी वजह से हर कोई हैरान है। दरअसल, वीकेंड का वार के एपिसोड के बाद बिग बॉस एजाज खान के घर से बेघर हो गए है।

मिली जानकारी अनुसार के, एजाज़ खान घर से बाहर आ गए हैं। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एजाज़ खान के यूं ‘बिग बॉस 14’ छोड़ने से उनके फैन्स को वाकई बड़ा झटका लगा है क्योंकि वह इस सीजन के मजबूत और तगड़े कंटेस्टेंट्स में से एक थे और ट्रॉफी के दावेदार माने जा रहे थे।

वही, शो में राखी मेकअप करती हैं तो निक्की तंबोली कहती हैं कि आज मेकअप क्यों कर रही हो। इस बीच अली गोनी उनसे कहते हैं कि आधे चेहरे पर जूली का और आधे चेहरे पर राखी का मेकअप करो। राखी ऐसा ही करती हूं।

अभिनव शुक्ला राखी सावंत को बताते हैं कि उनका सामान चोरी हो चुका है। अभिनव राखी को कहते हैं वह अपना चोरी का सामान फिर से चुरा लें और किसी से न कहें। इससे उनका फायदा होगा। राखी बिग बॉस से कहती हैं कि उन्हें उनका सामान वापस चाहिए। तभी राखी की अर्शी खान से जमकर लड़ाई हो जाती है।

रूबीना दिलैक अर्शी खान से कहती हैं कि वह किचन में गैस पर चाय चढ़ाकर भूल गईं। इस पर अर्शी परेशान हो जाती हैं और माफी मांगते हुए किचन में सब सही करती हैं। अर्शी की इस भूल को राखी सावंत मुद्दा बनाती हैं और दोनों के बीच फिर से लड़ाई होती है। राखी सावंत अपने चोरी हुए सामान को फिर से चुरा लेती हैं। निक्की तंबोली कहती हैं राखी ने कॉफी के बाथरूम में रखने पर हंगामा करती हैं। अभिनव शुक्ला राखी को कॉफी छिपाने के लिए कहते हैं।

घर से खाने का पूरा सामान बिग बॉस अपने कब्जे में ले लेते हैं। यह देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं और जोर से चिल्लाते हैं। बिग बॉस घर में सिर्फ खाने भर को सामान छोड़ते हैं। इसके बाद घरवालें खान के राशन जाने पर आपस में चर्चा करते हैं। इस दौरान एजाज खान और राखी सावंत के बीच जमकर बहस हो जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...