‘बिग बॉस 14′ के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इस दौरान शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। कल रात निक्की तम्बोली के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई।
जी हां! बिग बॉस के घर से निक्की तम्बोली को बेघर कर दिया गया है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन और निक्की तम्बोली का नाम था।
यानी घर में फाइनलिस्ट बनने की रेस में चार लोग हैं। इनमें से दो कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते एविक्ट हो जाएंगे। लेकिन घर से एविक्ट कौन होगा इसकी जानकारी ‘द खबरी’ नाम के ट्विटर हैंडल से जारी की गई है। ‘द खबरी’ के मुताबिक, इस हफ्ते निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य घर से बाहर होंगे।
अगर इस ट्वीट को सही माने तो राहुल वैद्य के बाहर होने से हर कोई हैरान होने वाला है। राहुल ने घर में ईमानदारी से गेम खेला है।
ट्वीट में लिखा,”निक्की तम्बोली घर से एविक्ट हो गई चुकी हैं।” इसके कुछ घंटे बाद एक और ट्वीट में लिखा,”निक्की तम्बोली के बाद, राहुल वैद्य घर से बाहर हो चुके हैं।
ये एविक्शन ऑडियंस की वोटों के आधार पर हुआ है। एविक्शन वाला ये एपिसोड रविवार को आएगा। अगर ऐसा है, तो बिग बॉस 14 के फिनाले में जैस्मीन भसीन, रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला और एजाज खान के बीच मुकाबला होना है।