1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Bigg Boss: घर के मुख्य द्वार की तस्वीर आई सामने,तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Bigg Boss: घर के मुख्य द्वार की तस्वीर आई सामने,तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bigg Boss: घर के मुख्य द्वार की तस्वीर आई सामने,तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

कलर्स का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 14’ 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।  लोगों के मन में कई सवाल चल रहे हैं। जैसे इस बार शो का फॉरमेट क्या होगा? कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इस बार क्या नया होने वाला है? इस बार बिग बॉस का घर कैसे होगा? शो के प्रोमोज़ देखकर तो लग रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस’ काफी धमाकेदार होने वाला है।

वही, कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं, हालांकि उनका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अब ‘बिग बॉस’ के घर की तस्वीरें भी सामने आना शुरू हो गई हैं।

हाल ही में घर के मुख्य द्वार की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नज़र आ रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर का मुख्य द्वार आंख की शेप होगा। वहीं आंख जो आपको हर सीज़न में नजर आती है।

https://www.instagram.com/p/CFWbLyhBzbC/

बिग बॉस’ के फैंस को हर सीज़न ये देखने का इंतज़ार रहता है कि इस बार घर कैसा होगा, क्योंकि बिग बॉस हाउस काफी शानदार होता है। अब ‘बिग बॉस 14’ के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...