1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस ने किया ऐलान, अभ‍िनव शुक्‍ला बने Bigg Boss 14 के दूसरे फाइनलिस्‍ट

बिग बॉस ने किया ऐलान, अभ‍िनव शुक्‍ला बने Bigg Boss 14 के दूसरे फाइनलिस्‍ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस ने किया ऐलान, अभ‍िनव शुक्‍ला बने Bigg Boss 14 के दूसरे फाइनलिस्‍ट

‘बिग बॉस 14’ में टॉप-4 कंटेस्‍टेंट बनने की रेस जारी है। फिनाले वीक चल रहा है और इसमें सिर्फ 4 कंटेस्‍टेंट घर में रहेंगे। एजाज खान पहले ही इम्‍यूनिटी स्‍टोन पाकर फिनाले में पहुंच गए हैं, वहीं अब खबर है कि अभ‍िनव शुक्‍ला दूसरे फाइनलिस्‍ट बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ‍िनव ने ‘नाव’ वाले टास्‍क में अपनी पत्‍नी रुबिना दिलैक के साथ ही निक्‍की तंबोली, जैस्‍म‍िन भसीन और राहुल वैद्य को हराकर फिनाले का टिकट पा लिया है!

‘बिग बॉस’ के घर के अंदर की खबर देने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ ने इसको लेकर जानकारी दी है। खबरी के ट्वीट के मुताबिक, अभ‍िनव शुक्‍ला सबसे अध‍िक देर तक नाव में कुर्सी पर बैठे रहे। ऐसे में टास्‍क के विनर बनने के साथ ही वह शो के दूसरे फाइनलिस्‍ट बन गए हैं।

टास्‍क शुरू होने के बाद रुबिना दिलैक से झगड़े के कारण कविता कौश‍िक बिफरकर खुद घर से बाहर चली गई हैं। इसके बाद बिग बॉस ने दूसरे राउंड का टास्‍क शुरू किया, जिसमें रुबिना दिलैक आउट हो गईं। तीसरे राउंड में राहुल वैद्य आउट हो गए। चौथे राउंड में जैस्‍म‍िन भसीन गेम से आउट हो गईं। आखिरी राउंड में निक्‍की तंबोली और अभ‍िनव शुक्‍ला के बची टक्‍कर थी। लेकिन अभ‍िनव कुर्सी पर डटे रहे और वह टास्‍क के विनर गए।

सलमान खान की घोषणा के मुताबिक, अभ‍िनव शुक्‍ला के फाइनलिस्‍ट बनते ही अब सिर्फ दो और कंटेस्‍टेंट फिनाले में एंट्री पा सकते हैं। घर में अब रुबिना दिलैक, जैस्‍म‍िन भसीन, राहुल वैद्य और निक्‍की तंबोली के बीच जंग होगी। इन चार में से किन्‍हीं दो को ही फिनाले का टिकट मिलेगा। जाहिर तौर पर बिग बॉस आगे भी ऐसे ही टास्‍क लाने वाले हैं। लेकिन समझा जाता है कि सीन यहां भी पलटेगा। यानी बहुत संभव है कि बिग बॉस गेम में कोई नया ट्विस्‍ट लाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...