1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिग बॉस 14: एजाज खान को मिली अपने सपनों की राजकुमारी, शो में किया प्यार का इजहार

बिग बॉस 14: एजाज खान को मिली अपने सपनों की राजकुमारी, शो में किया प्यार का इजहार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिग बॉस 14: एजाज खान को मिली अपने सपनों की राजकुमारी, शो में किया प्यार का इजहार

बिग बॉस 14′ में एजाज खान को अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई है। वे अब इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। शो में वे अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। कई लोगों ने ये भी कहा कि दोनों ने शो में बने रहने के लिए ये सब किया, लेकिन अब एजाज इन लोगों को जवाब दे रहे हैं, वो भी अपने एक्शन से। बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद ही एजाज खान पवित्र पुनिया के घर पहुंचे।

लाइफ के फंडे का जिक्र करते हुए एजाज खान ने बताया, ‘सिंपल रहो…रियल रहो..। मुझे भी नहीं लगता था कि ऐसा कुछ होगा। मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा थआ कि तुम बेवकूफ हो और घर के अंदर प्यार में तो बिल्कुल भी ना पड़ना। प्लान करके मेरी जिंदगी तो कभी भी नहीं चली है। वो काफी अच्छी इंसान है। पवित्रा सच्ची है। वो काफी केयर भी करती है। पवित्रा मेरी अन्नापूर्णा है। जब वो अपनी गोद में मेरा सिर रखती थी तो काफी अपनापन महसूस होता था। जब वो मुझे टच करती थी तो मैं बहुत शांत हो जाया करता था।’


वही शो में अर्शी से लड़ाई के बाद सोनाली फोगाट ने परांठा डस्टबिन में फेंक देती हैं और यह देखते ही रुबीना दिलैक काफी नाराज हो जाती हैं और सोनाली को चिल्लाने लगती हैं। खाना फेंकने वाली बात निक्की तंबोली के गले से भी नीचे नहीं उतरती और वह भी सोनाली फोगाट को लेकर नाराजगी जाहिर करती हैं। जिसके बाद धोखे से सोनाली, निक्की का टॉप खींच देती हैं। धीरे-धीरे तमाम घरवाले सोनाली फोगाट को खाना फेंकने को लेकर चिल्लाते दिखते हैं, जिससे सोनाली काफी दुखी हो जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...