1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. बड़ी खबर : फाइजर से 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लेगा अमेरिका

बड़ी खबर : फाइजर से 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लेगा अमेरिका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बड़ी खबर : फाइजर से 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक लेगा अमेरिका

एक तरफ जहां दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है वहीं अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन की डील कर ली है। जी हां, दरअसल फाइजर कंपनी कोरोना वैक्सीन के पहले 10 करोड़ खुराक दिसंबर में अमेरिका को उपलब्ध कराएगी।

इसके बाद कंपनी 50 करोड़ खुराक और उपलब्ध करवाएगी। अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के मंत्री एलेक्स अजार ने इसकी सुचना देते हुए कहा कि फाइजर इंटरनेशनल और बायोएनटेक एसई दोनों से अमेरिका की बात चल रही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ऑपरेशन रैप स्पीड वैक्सीन प्रोग्राम’ के तहत एक करोड़ टीके बनाये जा रहे है वहीं 2021 में ऐसे 50 करोड़ टीके बनाए जायेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...