1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भारती और पति हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स मामले में नया मोड़: NCB ने अपने दो ऑफिसर्स को किया सस्पेंड, पढ़ें

भारती और पति हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स मामले में नया मोड़: NCB ने अपने दो ऑफिसर्स को किया सस्पेंड, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारती और पति हर्ष लिंबाचिया ड्रग्स मामले में नया मोड़: NCB ने अपने दो ऑफिसर्स को किया सस्पेंड, पढ़ें

भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया की बेल को लेकर एक नया मुद्दा खड़ा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन भारती सिंह को बेल मिलने के मामले में एक जांच अधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष की मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत के दौरान NCB की टीम कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुई थी और न ही उनकी बेल को अपोज किया गया था।

बॉलीवुड ड्रग्स केस की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दो अधिकारी संदेह के घेरे में हैं।  इनकी संदेहास्पद भूमिका को लेकर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है।

इसके बाद हर्ष और भारती सिंह को जमानत मिल गई। गौरतलब है कि इस मामले में NCB ने NDPS कोर्ट में एप्लिकेशन दिया था।

इसमें मांग की गई कि लोअर कोर्ट द्वारा दी गई बेल को खारिज किया जाए। इसके साथ ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कस्टोडियल इंट्रोगेशन के लिए अपील भी की है, जिसपर अगले हफ्ते सुनवाई होनी है।

इन दोनों ही मामलों में 2 जांच अधिकारी संदेह के घेरे में है, जिसे लेकर NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के आदेश पर इन दो जांच अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...