मानव के शरीर में लगभग 60 फीसदी हिस्सा पानी होता है। मस्तिष्क में 85 फीसदी, खून में 79 फीसदी, फेफड़ों में लगभग 80 फीसदी तक पानी मौजूद होता है। पानी पीना शरीर और मास्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी बहुत सी चीजों में मदद करता है। पानी पीने से शरीर की अच्छी सेहत बनी रहती है। आइए आपको बताते है पानी के फायदे –

अगर आप स्लिम होना चाहते हैं तो पानी आपको काफी मदद करेगा। कोल्ड ड्रिंक, चाय, कॉफी की तुलना में पानी पीना आपके सेहत के लिए ज्यादा फायदा करेगा। खाना खाने से करीब 1 घंटे पहले 1 गिलास पानी पीने से पेट जल्दी भर जाता है जिसकी वजह से आपको स्लिम होने में मदद मिलेगा।

मास्तिष्क में लगभग 80 से 85 फीसदी टीश्यूज पानी से बने हुए होते हैं। काम के कारण कभी-कभी ज्यादा तनाव हो जाता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए।

कम पानी पीने से चेहरे से झुर्रियां पड़ने लगती है। वहीं ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आपके चेहरे में चमक के साथ साथ स्किन को हाइड्रेटेड रखती है।

आजकल अधिकतर लोगों को किडनी में स्टोन की परेशानी होती है। बच्चों में भी स्टोन की समस्या देखने को मिल रही है, इसके कई कारण होते हैं मगर कम पानी पीना भी उनमे से एक कारण होता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में पानी पीने से किडनी में स्टोन की समस्या नहीं होती है।

अगर आप थकान महसूस करते हैं तो इसका मतलब हो सकता है कि आप अपना ख्याल नहीं रख रहें है। बता दें कि, पानी पीने से आपकी थकान और कमजोरी को कम होती है। समय-समय में पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और आपको एनर्जी देता है।