1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. करो योग रहो निरोग- ताड़ासन और भुजंगासन के लाभ

करो योग रहो निरोग- ताड़ासन और भुजंगासन के लाभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करो योग रहो निरोग- ताड़ासन और भुजंगासन के लाभ

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास काम का प्रेशर ज्यादा है और रिलैक्स करने के लिए कम। ऐसे में दिमाग के साथ साथ आपके सेहत पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। और इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप रोज सुबह थोड़ा समय निकाल कर योग कर लें। ताड़ासन और बुजंगासन ऐसे योग हैं जिसे नियमित करने से कई बिमारीयां दूर होती हैं।

ताड़ासन के फायदे

ताड़ासन के फायदे- नियमित रूप से ताड़ासन करने से शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन आता है। इससे पैरों में मजबूती आती है साथ ही पंजे मजबूत होते हैं तथा पिंडलियां भी सख्त होती हैं। इसके अलावा पेट व छाती पर खिंचाव पड़ने से उनके सभी प्रकार के रोग नष्ट हो जाते हैं। पेट संबंधी रोग दूर होता है। पाइल्स रोगियों को इससे लाभ मिलता है। यह आसन बच्चों की शारीरिक ग्रोथ और लंबाई बढ़ाने में काफी मदद करती है।

कैसे करे ताड़ासन

ताड़ासन खड़े होकर किया जाता है। इस आसन को करने के लिए पंजे के बल खड़े होकर दोनों हाथों को उपर ले जाकर फिर फिंगर लॉक लगाकर हाथों के पंजों को ऊपर की ओर मोड़ दें ध्यान रहे कि हथेलियां आसमान की ओर रहें और गर्दन सीधी रखें।

भुजंगासन के लाभ

भुजंगासन के लाभ, इस आसन को करने से मोटापा कम होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं। इस आसन से रीढ़ की हड्डी सशक्त होती है और पीठ में लचीलापन आता है। इस आसन से पित्ताशय की क्रियाशीलता बढ़ती है और पाचन-प्रणाली की कोमल पेशियां मजबूत बनती है। इससे पेट की चर्बी घटाने में भी मदद मिलती है। कब्ज दूर होता है। यह आसन उनके लिए बेहद ही लाभदायक है जो दमे, पुरानी खांसी अथवा फेफड़ों से संबंधी बिमारी से परेशान है। उनको नियमित रूप से यह आसन करना चहिए।

कैसे करे भुजंगासन

भजंगासन अर्थात सर्प के समान। इस आसन को करन के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं फिर हाथ को कोहनियों से मोड़ते हुए लाएं और हथेलियों को बाजूओं के नीचे रख दें। अब हथेलियों पर दबाव बनाते हुए सिर को आकार की ओर उठाएं। इस आसन को नियमित करने से कमर में आए किसी भी तनाव को दूर करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही स्त्रियों के लिए भी यह आसन लाभकारी है, यह गर्भाशय में खून के दौरे को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...