29 मार्च से शुरु हो रहें आईपीएल 2020 से पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार पांच छक्के लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। बता दे, प्रैक्टिस करने के दौरान ‘माही’ ने पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर सबको चौंका दिया।
अपनी कप्तानी के दम पर आईपीएल के इतिहास में चेन्नई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के बल्ले से निकले लगातार पांच छक्के ने साबित कर दिया कि उनकी काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है।
लगातार 5 छक्के लगाने वाला धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने अपने ऑफिशियल ट्विट हैंडल पर शेयर किया है। इस दौरान मैदान पर धोनी का ‘सुपर किंग’ शो दिखा।
29 मार्च से शुरु हो रहे सीजन-13 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा।