1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. बच्चे चिप्स खाते है तो सावधान: हो सकती है किडनी ख़राब

बच्चे चिप्स खाते है तो सावधान: हो सकती है किडनी ख़राब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बच्चे चिप्स खाते है तो सावधान: हो सकती है किडनी ख़राब

आज के समय में हम देखते है कि आज कल के बच्चे रोज़ चिप्स की डिमांड करते है, आज से 20 साल पहले तक महिलाएं अपने घरों में ही चिप्स तैयार करती थी और उसमे कोई केमिकल भी नहीं डालती थी लेकिन आज कल यह सब बंद हो गया है।

अब बच्चे को चिप्स खानी होती है तो वो पैकिंग की चिप्स होती है और आपको पता ही नहीं की वो आपके बच्चे और आप के लिए कितनी नुकसान देने वाली साबित हो जाती है।

Image result for बच्चे चिप्स

दरअसल ये चिप्स आपके बच्चों को मोटापे से लेकर किडनी और बीपी तक कई बीमारियां दे सकती हैं, सिर्फ इतना ही नहीं पैकेट बंद चिप्स खाने से आपको डायबिटीज की बीमारी भी हो सकती है।

एक अध्ययन में सामने आया है कि तले हुए आलू की चिप्स में फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है और यही कारण है कि आलू चिप्स मोटापे की प्रमुख वजह है। पैकेट बंद चिप्स से डाइबीटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियां का खतरा रहता है।  

Image result for बच्चे चिप्स

वही बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है विटामिन की और चिप्स में विटामिन नहीं के बराबर होते है तो वो फायदा करने की बजाय बच्चे को नुकसान ही करते है। वही सोडियम की मात्रा भी ज्यादा होने के कारण कम उम्र में ही बच्चे के हार्ट को खतरा हो सकता है।

चिप्स में इतनी मात्रा में फैट होता है जो शरीर के कोलेस्ट्रोल स्तर को बिगाड़ सकता है इसलिए आपके बच्चे अगर रोज़ रोज़ चिप्स की डिमांड करते है तो या तो आप सप्ताह में एक दिन इन्हे खुद घर में तैयार कीजिये या बच्चों को इनके नुकसान के बारे में बताइये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...