{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के अधिकारी पूरी तरह से तैयार है,अब शहर की काया बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अधिकारी कई प्रोजेक्ट लेकर आ रहे है चाहें वो चौराहों का सौन्दर्यकरण हो या शहर को जाम मुक्त करना है।
आज इसी विषय को लेकर मंडल आयुक्त रणवीर सिंह ने एक प्रेस वार्ता बुलाई जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की देख रेख कर रहे अधिकारी मौजूद थे। मंडल आयुक्त ने बताया कि बरेली शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सोलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सबसे ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि बाकरगंज में बने कूड़े के पहाड़ को नष्ट करने के लिए सोलिडवेस्ट प्लांट एक महत्वपूर्ण कदम है।

साथ ही 6 वार्ड में स्मार्ट रोड का काम किया जाएगा और स्ट्रीट लाइट, सीनियर सिटिज़न के लिए विशेष सुविधा ध्यान रखते हुए 25 किलोमीटर तक कि सड़क ला रहे है। सरकार की ओर से आये 1 हज़ार करोड़ के इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा करके शहर का उद्धार करने का काम करेंगे।

शहर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के परिजेक्ट में ओपन जिम से लेकर आधुनिकरण तक हर काम किया जाएगा जिससे शहरवासियों को अपने शहर का विकास नज़र आये।