1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: पत्र के जारिए स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बरेली: पत्र के जारिए स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: पत्र के जारिए स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

(बरेली से संवाददाता दीपिक कुमार की रिपोर्ट)

बरेली में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, और पुलवामा हमले जैसी घटना की बात कही गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन दहशत में है। तो वहीं पुलिस ने कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख जांच शुरू कर दी है।

यह वहीं धमकी भरा पत्र है जिसमें स्कूल प्रबंधक के घर और स्कूल को उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा स्थित मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार को कल रात उनके घर के दरवाजे पर एक पत्र मिला। जिस पर लिखा था की ध्यान से सुनो तुम्हारे स्कूल और घर पर बम है। जिसका रिमोट मेरे पास है। कल सुबह 7 से 8 बजे के बीच तुझसे एक पार्टी मिलेगी और उसके बाद पुलवामा हमले जैसा धमाका होगा। ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करना वरना अंजाम बुरा होगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से स्कूल के प्रबंधक दहशत में है।

स्कूल के प्रबंधक ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियो को दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारियो ने मौके पर जाकर चैकिंग की और स्कूल और प्रबंधक के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है की हमने स्कूल और प्रबंधक के घर के चैकिंग की थी लेकिन वहां कुछ भी नही मिला। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बहरहाल धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। वही पत्र देखकर ऐसा लगता है की कही ये किसी छात्र की शरारत तो नही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...