1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Big News Today: BCCI के फैसले से नाराज बांग्लादेश, IPL के प्रसारण पर लगाई रोक

Big News Today: BCCI के फैसले से नाराज बांग्लादेश, IPL के प्रसारण पर लगाई रोक

भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनाव के चलते बीसीसीआई के निर्देशों पर बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से रिलीज कर दिया गया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Big News Today: BCCI के फैसले से नाराज बांग्लादेश, IPL के प्रसारण पर लगाई रोक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक फैसले के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट से जुड़ा विवाद गहराता नजर आ रहा है। आईपीएल से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर रोक लगा दी है। इस फैसले को BCCI के एक्शन के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने से बढ़ा विवाद

भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनाव के चलते बीसीसीआई के निर्देशों पर बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से रिलीज कर दिया गया। इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां के क्रिकेट प्रशंसकों में नाराजगी देखने को मिली।

बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर बैन

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने एक और बड़ा कदम उठाया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रभाव में आकर वहां आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और इसे एक राजनीतिक-खेल प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

BCB ने ICC से की वेन्यू शिफ्ट करने की अपील

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ICC से मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मुकाबले भारत के बाहर कराने की अपील की थी। BCB का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत में उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

इमरजेंसी मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद BCB ने पहले जूम के जरिए एक अहम बैठक की, जिसके बाद रविवार को इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई गई। इसी बैठक के बाद आईपीएल प्रसारण पर बैन और अन्य कड़े फैसले सामने आए।

9.20 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्तफिजुर

गौरतलब है कि पिछले महीने हुई आईपीएल नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस मात्र 2 करोड़ रुपये था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली के बाद केकेआर ने इस 30 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया था। अब उनके बाहर होने से न सिर्फ टीम की रणनीति प्रभावित हुई है, बल्कि भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में भी तनाव और बढ़ गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...