1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली से डॉक्टरों की टीम पहुंची

बहराइच: कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली से डॉक्टरों की टीम पहुंची

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली से डॉक्टरों की टीम पहुंची

(बहराइच से संवाददाता मनीष शर्मा की रिपोर्ट)

कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर जनपद बहराइच के मेडिकल कॉलेज में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजधानी दिल्ली से पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम जांच के लिए बहराइच पहुंची। डॉक्टरों की जांच टीम ने देर शाम मेडिकल कॉलेज में बने कोरोना वार्ड का जायजा लिया।

साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान जांच टीम को कोरोना वार्ड से जुड़ी तैयारियों में तमाम खामियां मिली। जिसके बाद डॉक्टरों की जांच टीम ने सीएमओ और सीएमएस को तत्काल ख़ामियों को सुधारने का निर्देश दिया। जांच टीम की अगुवाई कर रहे डॉ पंकज ने कहा कि, खतरनाक वायरस के प्रकोप को देखते हुए मानक के अनुरूप बने वार्ड में कुछ खामियां है। लिहाजा उन्होंने तत्काल खामियों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के फैलने का डर सबसे अधिक भारत नेपाल सीमा से जनपदों में है। जांच टीम हर पहलुओं को नजर में रखते हुए पूरे तन्मयता से जांच कर रही है। मेडिकल कालेज के निरीक्षण करने के बाद जांच टीम भारत नेपाल सीमा पर बने स्वास्थ्य कैम्पों का जांच करने के लिए निकल गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...