1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं: अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रोली, 3 की मौत

बदायूं: अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रोली, 3 की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बदायूं: अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रोली, 3 की मौत

{एटा से रविकांत की रिपोर्ट }

बदायूँ के सहसवान बिसौली मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 3 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पता चल पाया है कि सहसवान के गांव बेहबलपुर से ट्रैक्टर ट्राली में 7 लोग लकड़ी काटने के लिए उघेती थाना क्षेत्र के गांव दममी नगर जा रहे थे। इसी बीच खितौरा निकटतम ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और पलट गई जिसमें बैठे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर सीओ संजय कुमार रेड्डी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने घायलों को बिल्सी सीएचसी पर पहुंचाया जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ]

चार घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ संजय कुमार रेड्डी ने तीनों शवों का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है। मृतक सहसवान थाना क्षेत्र के बेहबलपुर के निवासी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...