अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा गांव निवासी शिवम को गोली लग गई। आनन-फानन में परिजन पीड़ित (शिवम) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम की मौत की खबर सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। अवागढ़ थाना प्रभारी से फोन पर हुई बात पर उन्होंने बताया कि, शिवम कि अपने भाई से कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद उसने अपने आप को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते हा उसके घरवाले अस्पताल लेकर गए। लेकिन जबतक शिवम की मौत हो चुकी थी।

बता दें कि, पुलिस ने इस मामले में बताया कि, मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इऩकार कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, परिजनों ने पंचनामा तो भर दिया लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।