राहुल गांधी से ईडी के नोटिस और पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने लगातार विरोध करने का फैसला किया है। राजस्थान के कांग्रेस नेता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और जमावड़े के जरिए ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
राहुल गांधी से ईडी के नोटिस और पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने लगातार विरोध करने का फैसला किया है। राजस्थान के कांग्रेस नेता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और जमावड़े के जरिए ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले रहा है। यहां पर सोमवार दोपहर के बाद पहाड़ों में मौसम बदल गया और जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ ही यहां मौसम सुहावना हो गया। लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।
रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी सरकार ने कमर कस ली है। अगले डेढ़ साल में केंद्र सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है ।
मुजफ्फरनगर जिला जेल की महिला बैरक में रविवार देर सायं का नजारा काफी दिलकश रहा। निरीक्षण को पहुंचे जेल मंत्री ने महिला बैरक पहुंच एक बंदी की बिटिया का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। हैप्पी बर्थ डे टू यू.. की ट्यून पर मंत्री ने केक काटा और अपने हाथों से बिटिया को खिलाया भी।
सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1568.02 अंक टूट गया और 52734.98 के स्तर पर आ गया। सोमवार को सेंसेक्स में 1,500 अंक से अधिक की गिरावट देखी गई, जिसका व्यापक असर बाजार पर पड़ा है।
ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आज उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के नेतृत्व में इजराइल के एक सरकारी प्रतिनिधमंडल ने में मुलाकात की..
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में आज ED के सामने पेश होंगे। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
कायर मोदी सरकार सत्य की आवाज के खिलाफ फिर डर गई है। मोदी सरकार और उसके पिट्ठू ‘‘इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट’’ - ED ने सत्य को ललकारा है। सत्य को आवरण की जरूरत नहीं, न उसे दबाया जा सकता है और न झुकाया जा सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में है। उन पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।
गोरखपुर में सीएम योगी की फ्लीट में चूक होने पर गोरखपुर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यह चूक उस समय हुई जब सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए जा रहे थे।
पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट करते है।
केरल के सीएम पिनाराई विजयन के गृह नगर कन्नूर में एक पत्रकार के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आया। इस संदेश में पत्रकार को विरोध प्रदर्शनों की खबर देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
मोदी सरकार ने धान में 100 रुपये के साथ खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में 523 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। 8 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2022-23 मार्केटिंग सीजन के लिए सभी खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।