कर्नाटक में सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया गया है। आज 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नियमानुसार कर्नाटक सरकार में अधिकतम 34 मंत्री ही बन सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 विधायकों को मंत्री पद की 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।
