मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश हुए। दो मामलों की सुनवाई पूरी। जमानत व एक अन्य मामले में दो व 8 अप्रैल की तारीख लगी। बांदा जेल के लिए आज ही में लौटेंगे।
मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश हुए। दो मामलों की सुनवाई पूरी। जमानत व एक अन्य मामले में दो व 8 अप्रैल की तारीख लगी। बांदा जेल के लिए आज ही में लौटेंगे।
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 28 मार्च 1941 में नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुँचे थे।
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में जीते विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आज हो रहा है। इस मौके पर चुनाव के बाद विधानसभा में पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आमने-सामने हुए।
वही, एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी साझा करती रहती हैं। अब दिशा ने अपनी वेकेशन की नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो चिल करती हुई दिख रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर भी उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नेता उनके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उनकी बेटी को भी चुनाव में पराजित करने के प्रयास में लगे थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल का भाव आसमान छू रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज 28 मार्च को पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। बीते 7 दिन में 6 बार वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्षों के निमंत्रण के बाद आज से 30 मार्च तक मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। जानकारी के अनुसार जयशंकर 26 से 27 मार्च तक दो दिवसीय यात्रा के लिए आज मालदीव पहुंचेंगे, जिसके बाद 28 मार्च से श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे जिसमें 29 मार्च को वह बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर बीते दो दिन पुलिस-प्रशासन दो दिन से सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटी रही।
शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 98.61 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता है। भारत के उत्तराखण्ड राज्य में 26 मार्च 1973 में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे चिपको आन्दोलन कहा
सीएम के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ शनिवार को कैबिनेट की बैठक कामकाज प्रारंभ कर देंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ आज राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।
हिज़ाब मामले में आज कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और कहा कि इस्लाम में हिज़ाब जरुरी नहीं है, छात्रों को यूनिफार्म में ही आना चाहिए। इसके बाद से देश भर में इस्लाम मानने वालों लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। इस मामले मे अब एआईएमआईएम प्रमुख व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया ने इंडस्ट्री में काफी कम वक्त में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। गंगूबाई काठियावाड़ी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
1 हजार साल पुराने इस मंदिर को बनने में 100 साल से भी ज्यादा का समय लगा था। ये मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा की गुफाओं में स्थित है। इसे एलोरा कैलाश मंदिर के नाम से जाना जाता है। जो भी पहली बार इस मंदिर को देखता है आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह पाता
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था, लेकिन उनके चुनाव हार जाने के बाद नई सरकार के गठन और सीएम चेहरे को लेकर तमाम प्रकार की अटकलें भी रही हैं। इस बीच उत्तराखंड के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विधानमंडल दल की बैठक होगी। उसके बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू