1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने तोड़ा कप्तान कोहली का रिकॉर्ड, T20 में बतौर कप्तान किया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने तोड़ा कप्तान कोहली का रिकॉर्ड, T20 में बतौर कप्तान किया ये कारनामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने तोड़ा कप्तान कोहली का रिकॉर्ड, T20 में बतौर कप्तान किया ये कारनामा

रिपोर्ट: सत्य़म दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया टीम के T-20 कप्तान एरोन फिंच ने बतौर कप्तान रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान टी-20 में 1502 रन बनाये हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 53 रनों की पारी खेलते हुए 1555 रन बनाने के साथ ही टी-20 में बतौर कप्तान पहले नंबर पर आ गये हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीन के खिलाफ चार टी-20 मैचों की सीरीज में 3 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। लेकिन अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान ने 37 गेंदो का सामना करते हुए 3 चौके और पांच छक्कों की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने कप्तान आरोन फिंच और मिचेल मार्श की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को जीत के लिए 190 रनों की दरकार थी। लेकिन लेंडल सिमंस की 72 रन की शानदार पारी के बावजूद ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन की बना पाई और मैच गंवा दिया। कंगारू कप्तान फिंच ने इस मैच में खेली गई अपनी 53 रन की पारी के शानदार रिकॉर्ड्स बना डाले।

टी20 में बतौर  कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके 1555 रन हो गए हैं। अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी इस पारी के बाद वो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। विराट ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बतौर कप्तान 1502 रन बनाए हैं और अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

बतौर कप्तान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पहले नांबर पर 1555 रनों के साथ आरोन फिंच हैं। इसके बाद 1502 रनों के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। तीसरे नंबर पर 1383 रनों के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान  केन विलियमसन हैं। चौथे नंहर पर 1334 रनों के साथ इंग्लैंड के कप्तान  इयोन मोर्गन हैं। पांचवे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान 1273 रनों के साथ  फॉफ डुप्लेसिस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...