1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. AUS OPEN: 12वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

AUS OPEN: 12वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AUS OPEN: 12वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में 12वीं बार जगह बना ली। 33 साल के नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस को 6-3, 3-6, 7-6 (6), 7-6 (4) से हराया। 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने यह मुकाबला 3 घंटे 38 मिनट में जीता।

नडाल ने निक किर्गियोस के खिलाफ पहला सेट आसानी से जीता। लेकिन दूसरे सेट में निक किर्गियोस ने शानदार वापसी की और नडाल को 3-6 से हराया। लेकिन उसके बाद नडाल ने शानदार खेल दिखाया और बाद के दोनों सेट जीतकर आसानी से ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई।

बता दें कि दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 19 बार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है और ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। अगर नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लेते है तो नडाल अपने नाम एक उपलब्धि ओर कर लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...