1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर: मुक्केबाज सिमरनजीत को फाइनल में मिली हार, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर: मुक्केबाज सिमरनजीत को फाइनल में मिली हार, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर: मुक्केबाज सिमरनजीत को फाइनल में मिली हार, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में कोरिया की मुक्केबाज ओह योंजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोरिया की ओह योंजी ने 60 किग्रा वर्ग में सिमरन को 5-0 से हराया।

बता दे, इससे पहले सिमरन पहली बार ओलंपिका कोटा हासिल कर चुकी है। फाइनल में हार के बाद सिमरन को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ अब भारत के खाते में 2 रजत पदक हो गए है।

इससे पहले सेमीफाइनल में 60 किग्रा भार वर्ग में सिमरनजीत कौर ने चीन ताइपे की मुक्केबाज शिह-यी वू को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले भारत के मुक्केबाज विकास कृष्णन एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल खेलने से चूक गए। बुधवार को उन्हें आंख की चोट के कारण फाइनल मुकाबले से हटना पड़ा और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियन चैंपियनशिप के मेडलिस्ट विकास को 69 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में जॉर्डन के जेयाद इशाश से भिड़ना था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...