1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. POK को लेकर आर्मी चीफ का बड़ा बयान, कहा- सरकार दे आदेश तो पीओके पर भी होगा हमारा कब्जा।

POK को लेकर आर्मी चीफ का बड़ा बयान, कहा- सरकार दे आदेश तो पीओके पर भी होगा हमारा कब्जा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
POK को लेकर आर्मी चीफ का बड़ा बयान, कहा- सरकार दे आदेश तो पीओके पर भी होगा हमारा कब्जा।

नए सेना अध्यक्ष मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार से आदेश मिलने पर हम कभी भी ऐक्शन ले सकते हैं। उन्होने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीओके के भविष्य को लकर कहा कि यह भारत का हिस्सा बन सकता है। हलांकि उन्होंने साफ किया कि इसका फैसला केंद्र सरकार को लेना है।

सेनाध्यक्ष नरवणे ने पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों के सवाल पर कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। वहीं उन्होंने एलओसी पर पाकिस्तान की साजिश पर आर्मी चीफ ने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट और सेना की तत्परता के जरिए हम पाकिस्तान की साजिशों को ध्वस्त करने में कामयाब हो रहे हैं।

आपको बता दें की गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बयान भी दिया था कि पीओके भारत का हिस्सा है। इसी संदर्भ में हुए सवाल पर आर्मी चीफ ने कहा कि संसदीय संकल्प के अनुसार जम्मू-कश्मीर अखंड भारत का हिस्सा है अगर संसद चाहती है कि पीओके भी हमारे इलाके में शामिल हों तो इससे संबंधित जब भी आदेश आएगा हम उचित कार्रवाई करेंगे।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सवाल पर सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में हालात अच्छे हैं कश्मीर के हालात पर बहुत अच्छा काम किया है चाहे एलओसी हो या फिर घाटी में। लोगों का भी इस दौरान पूरा समर्थन मिला। हमें स्थानीय प्रशासन और वहां की पुलिस का समर्थन भी रहा। कई बार ड्यूटी के समय तुरंत फैसले लेने होते हैं तब कमांडर को कॉल लेनी होती है, उसका सम्मान होना चाहिए।

वहीं पाकिस्तान की ओर से मिल रहे खतरे पर आर्मी चीफ ने कहा कि भारतीय सेना इन चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। प्रतिदिन इंटेलिजेंस इनपुट मिल रहे हैं और इसे हम गंभीरता से लेते हैं। इन सभी इनपुट के कारण ही पाकिस्तान की ओर से होने वाले बैट ऐक्शन को ध्वस्त करने में कामयाब हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...