रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: अपनी स्किन को लेकर सभी लोग काफी केयरिंग होते है। स्किन केयर को लेकर लोग हर तरह के नुस्खें भी अपनाते रहते है। अपनी स्किन को जवां और ग्लोइंग दिखाने के लिए कोई घरेलू तो कोई कॉस्मैटिक तरीका अपनाते है। तो आज हम आपको स्किन के रुखेपन को दूर करने वाले प्रोडक्ट्स के बीच का अंतर बताएंगे।
जी हां दरअसल, स्किन के रुखेपन को दूर करने के लिए कई लोग बॉडी लोशन या फिर बॉडी ऑयल लगाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ऑयल और लोशन के बीच क्या फर्क है और इन्हें कब और कैसे लगाना चाहिए?
लोशन और ऑयल में फर्क-
वैसे तो ड्राई स्किन को मॉइश्चर करने के लिए हम बॉडी लोशन औऱ ऑयल का यूज करते है। लेकिन जिन्हें पिंप्ल्स और एक्ने की प्रॉब्लम हो वो बॉडी ऑयल का यूज करें तो ज्यादा ठीक रहेगा वहीं स्किन के हिसाब से बॉडी लोशन का प्रयोग किया जाता है। लेकिन याद रहे कभी भी लोशन और ऑयल को एक साथ यूज ना करें।
कब लगाये बॉडी ऑयल-
नहाने के तुरंत बाद बॉडी पर लगाना चाहिए क्योंकि ये स्किन पर पानी को लॉक करता है जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है और रुखी नहीं पड़ती। इसके साथ ही बॉडी ऑयल त्वचा को ग्लोइंग और स्वस्थ रखता है।
कब लगाये बॉडी लोशन-
अगर त्वचा बहुत ज्यादा ड्राइ है तो नहाने के तुरंत बाद लोशन लगाएं। हमें लगता है कि ऑयल तो ज्यादा तैलीय है तो ये ड्राइनेस खत्म जल्दी करेगा लेकिन ये गलत है। बॉडी लोशन बॉडी के मुकाबले ड्राइनेस को दूर कर नमी को ब्लॉक करता है और ऑयल से ज्यादा प्रभावी होता है।