1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अनुराग को मिला एक्स वाइफ़ कल्कि केकला का सपोर्ट,कहा-”प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना..

अनुराग को मिला एक्स वाइफ़ कल्कि केकला का सपोर्ट,कहा-”प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुराग को मिला एक्स वाइफ़ कल्कि केकला का सपोर्ट,कहा-”प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना..

एक्ट्रेस पायल घोष ने हिंदी फ़िल्मों के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में मुद्दों को लेकर मुखर अनुराग पर यह आरोप लगने के बाद काफ़ी हंगामा मचा हुआ है। अनुराग के साथ काम करने वाले कलाकार, पुराने जानने वाले और सेलेब्रिटीज़ उन्हें ख़ुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और पायल के आरोपों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब अनुराग के निर्देशन में देव.डी जैसी फ़िल्म करने वाली एक्ट्रेस और पूर्व पत्नी कल्कि केकला ने उनके पक्ष में आवाज़ उठाई है।

इंस्टाग्राम पर क्या लिखा, यह जानने से पहले अनुराग और उनकी रिलेशनशिप की कुछ बातें जान लेते हैं। कल्कि ने अनुराग कश्यप की फ़िल्म देव.डी में चंद्रमुखी वाला किरदार निभाया था। देव.डी, देवदास फ़िल्मों के आधुनिक संस्करण के तौर पर बनायी गयी थी, जिसमें अभय देओल ने देवदास और माही गिल ने पारो वाला किरदार निभाया था।

2011 में अनुराग और कल्कि ने शादी कर ली। 2013 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फ़ैसला करते हुए एक साझा बयान जारी किया था। 2015 में अनुराग और कल्कि को डिवोर्स मिल गया।  इसी साल 7 फरवरी को कल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग एक बच्ची के पैरेंट्स बने।

कल्कि ने अनुराग कश्यप को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा- ”प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना। तुम महिलाओं की आज़ादी के लिए अपनी स्क्रिप्ट्स में लड़ते रहे हो, तुमने अपनी निजी और व्यावसायिक ज़िंदगी में उनकी इंटेग्रिटी की रक्षा की है। मैं इसकी चश्मदीद रही हूं। तुमने निजी और व्यावसायिक जीवन में मुझे हमेशा अपने बराबर समझा।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...